विज्ञापन

समय का सदुपयोग करना, बेकार को छोड़ना

P R Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन जीने की कला अनूठी होती
        
                                                    
                            
उसमें उपलब्धियों को गिनना नहीं होता
जीवन की सुंदरता अधिक पाने में नहीं
सही समय पर कुछ चीजों को छोड़ना होता

जैसे मूर्तिकार पत्थर को तराशता
अनावश्यक को हटा मूर्ति गढ़ता
इसी प्रकार जीवन को अच्छा बनाने को
कुछ न कुछ पाना जरूरी नहीं
अपितु व्यर्थ को बाहर निकालना होता

आज का मानव जीवन जीता नहीं
बल्कि उसका हिसाब किताब रखता है
कितनी पढ़ाई की, कितनी कमाई की
कितनी संपत्ति बनाई, कितनी यात्रा की
इसी को जीवन की सफलता बतलाता

जीवन की सच्ची सुंदरता इसमें नहीं
समय का सदुपयोग करना, बेकार को छोड़ना
सही चीजों की सही जगह बनाना
जीवन की सही सुंदरता कहलाता
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11249 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile