विज्ञापन

तरु पर सजाते आशियाना अपना

P j

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेख़ौफ़ जमाने से
        
                                                    
                            
पिंजरे से आजाद
स्वच्छंद नीड़ निर्माण के
तानों बानों में रत
अपने चमन के सरताज
ये प्यारे परिन्दे
ये न्यारे परिन्दे
शिकवो शिकायतो से परे
ऊँची उड़ान की मस्ती में
झूमते लहराते परों से
गगन में करते अठखेलियां
बहती बयार के बन संगी
बातें करते और
खेलते आँख मिचौली
झुंड में उड़कर
आसमान में रचते चित्रकारी
लगती रंगों भरी रंगोली
इनकी अपनी बोली
इनकी अपनी भाषा
तरु पर सजाते आशियाना अपना
कलरव से चहकाते जहां अपना
अपनी ही दुनिया में मगन
मीठा बोलो मीठा गाओ
जियो और जीने दो
देते यही पैगाम
-पूनम खत्री
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12492 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10362 कविताएं

View Profile