विज्ञापन

बाकी सबको तो इसने मुँह चिढ़ाया हुआ है

Omveer Karan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये मोटापा एक दिन का थोड़े ही कमाया हुआ है
        
                                                    
                            
आहिस्ता आहिस्ता मुझमें ये समाया हुआ है
हवा पानी भी फलीभूत होकर चर्बी बनी
हवा पानी से भी मैने वजन बढ़ाया हुआ है
वजन से मेरी ख़ुराक़ का अंदाजा ना लगा तू
तेरे से चौथाई ही खाना मैने खाया हुआ है
मिला है मुझे तोहफे में ये मोटापा मेरे दोस्त
मत समझ ये मेरा किया धरा मेरा कमाया हुआ है
हाथ पैर पूरी बॉडी रह गई इससे अछूती
चर्बी का सारा सावन पेट में आया हुआ है
कामयाबी सकून कभी बुलाने से नही आए
और ये मोटापा तो बिना बुलाया हुआ है
चर्बी से शादी हुई है मेरी ऐसा लगता है
और दहेज में मैने बढ़ता हुआ वजन पाया हुआ है
हवा पानी छोड़ो अब तो एक्सरसाइज़ ने भी
चर्बी बढ़ाने का कारनामा मुझे दिखाया हुआ है
चर्बी विहीन शरीर को चर्बी से भर दिया खुदा ने
ये नेमत का दरिया खुदा ने मुझपे बहाया हुआ है
पेट तोंद में बदल गया ऑटोमैटिकली मेरा
बस यही अंग लिंग परिवर्तन की जद में आया हुआ है
महंगाई और भ्रष्टाचार से होड़ लगी है मेरे मोटापे की
बाकी सबको तो इसने मुँह चिढ़ाया हुआ है







 
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile