कृष्ण तुम इतना बताना,
बांवरी राधा ही क्युं है
जब रास का करते बहाना
बांवरे लगते हो तुम भी।।
कृष्ण तुमने ही राधा से एक होने का प्रण किया था,
कृष्ण आधा आधी राधा
आधी राधा कृष्ण आधा
फिर भूलकर अपना ही वादा
क्यूं हांका कुरुक्षेत्र में रथ
क्यूं भुलाया रास प्रांगण
क्यूं रचाया महाभारत ।।