सुनो सुनो ओ दुनिया वालोx
लो चांद पर पहुँच गए हम
ले चंद्र यान के इंद्रधनुषी रंग
गा रहा है विश्व भारत के अभंग
विक्रम के शिखर
ज्ञान प्रज्ञान के संग।
देखोगे अब भारत की
प्रखर सुर्य पर एक डगर
आदित्य की और आदित्य के बढ़ते चरण
सूर्य अभियान के स्वर।
सुनो शुक्र मंगल बुध गुरु पर हो रहा संधान है
जय जवान जय किसान जय जय अनुसंधान है
सारे अखंड ब्रह्मांड मे पहुँचेगी गंगा
लहरायेगा हर जगह तिरंगा
शीव की शक्ति सदा अग्रसर
होंगा हर क्षण अपना,
अमृतमय अपना प्रहर
मेरा चांद मेरा देश मेरी मिठ्ठी मेरा घर।