कुछ ऐसे लोग दोगले होते हैं,
जुबान शहद की और जहर दिलों में रखते हैं,
बुद्धिमानी की तो पूछो ही मत , सारा ज्ञान इन्हीं में सिमटा है,
कि क्यों खड़े हो रहे हैं शक्ति से , ये हमें रोकने रोकते फिरते हैं ।
पहले तो अंधे हो जाते , कुछ गलत नहीं दिखता इनको ,
और जब उठे आवाज विरुद्ध अन्याय के तब अपनी टांग अड़ाते हैं,
सारी न्याय विधा इनको हो आती है , ये सारे जितने ढोंगी हैं,
देकर साथ गलत का फिर खुद को बड़ा शरीफ बताते हैं।
ज़रा गौर से सुन लो बात मेरी , तुम क्या हो हम भी जानते हैं,
हम शांत हैं तो शिव के जैसे पर तांडव भैरव वाला करते हैं।
न हम आगे से बोलते हैं न बे सिर पैर की बातें आती हैं,
लेकिन जब छेड़े कोई आके , तो आईना सच का उसे दिखाते हैं।
क्या साबित करना चाहते हो क्या कुछ सम्मान तुम्हारा बाकी है ,
क्यों शेरों से उलझे बैठे हो ,
तुम जैसों की खातिर तो हुंकार हमारी काफी है ,
वक्त है बाकी अब भी कुछ , जो सुधर गए तो अच्छा है ,
वरना कोमल भावों के संग शंकर बनकर भी लड़ सकते हैं ।
हम भक्त हैं कान्हा के तो फिर जैसे को तैसा मिलेगा ही ,
जिसने की गलती जो भी , एक न एक दिन झुकेगा ही ।
बुजदिल हो तुम कायर सारे जो छुपकर वार करते रहते हैं,
हैं सांप से भी वो जहरीले , जो जुबां शहद की और जहर दिलों में रखते हैं।