विज्ञापन

बात ऐसी नहीं जो तुमसे कह न सकूं

Om Gopal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़ज़ल:
        
                                                    
                            
बात ऐसी नहीं जो तुमसे कह ना सकूं
बात ऐसी नहीं जो तुमसे कह न सकूं
सितम ऐसा नहीं जो मैं सह न सकूं ।

आह भरना भी लेकिन मुहाल हो गया
घबराने लगा हूं तन्हा मैं रह न सकूं ।

वस्ल में क्या हुआ याद कुछ भी नहीं
हिज्र में क्या हुआ ये मैं कह न सकूं ।

ख़ामोशियों का भी अपना एक शोर है
सब तरफ अम्न है ये मैं कह न सकूं।

कोई तो हो जो समझे मेरे मन की बात
हर किसी से हाल-ए-दिल मैं कह न सकूं।
-ओम गोपाल शर्मा 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all