चलो एक छोटी शुरुआत करें हम
गाँव, मोहल्ले, गली, सड़क को
नित्य सवेरे साफ करें हम।
स्वच्छ भारत का अभियान चलाकर,
चलो एक छोटी शुरुआत करें हम।
खैनी, पान, तंबाकू खाकर,
हर जगह न थूकें हम।
साफ हवा और निर्मल जल से,
बीमारियों को दूर भगाएँ हम।
खुले में हम न शौच करें,
शौचालय का निर्माण करवाये हम l
वातावरण को स्वच्छ बनाकर,
नव भारत का दीप जलाए हम l
विद्यालय को स्वच्छ बनाएँ,
स्वच्छता के पाठ पढ़ाए हम l
स्वच्छ जल और स्वच्छ सोच से,
भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाएँ हम l
गीले कचरे, सूखे कचरे की
अलग-अलग पहचान रखें हम।
हर कचरा कूड़ेदान में जाए,
इन बातों का ध्यान रखें हम।
वृक्ष लगाकर धरा सजाएँ,
धरती माँ का ऋण चुकाएँ हम l
जल बचाकर जीवन बचाएँ,
इस मिट्टी पर प्राण लुटाएँ हम
तन-मन से हम स्वस्थ रहें,
इन बातों का संकल्प लेले हम l
स्वच्छ रहे यह देश हमारा,
यही प्रयास बनाए हम l
— नूतन झl