विज्ञापन

आँसुओं को बदलते देखा है

nutan Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आँसुओं को मैंने बदलते देखा है,
        
                                                    
                            
कभी खुशी तो कभी ग़म में ढलते देखा है।

कभी पर्वत की ऊँचाइयों को छूते देखा है,
तो कभी समुद्र की गहराइयों में उतरते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

ममता बनकर कभी अपने आँचल में छिपाते देखा है,
तो कभी करुणा का सागर बनकर मन का बोझ मिटाते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

कभी अपनों की याद दिलाते देखा है,
तो कभी बिछड़ने का ग़म जताते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

और जब शब्द साथ छोड़ दें,
तब हमारी आवाज़ बनकर बोलना सिखाते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

कभी हमारे दर्द बनकर आँखों से निकलते देखा है,
तो कभी हमारी खुशी बनकर पलकों पर सजते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

कभी वर्षों बाद मिली खुशी पर नम होते देखा है,
तो कभी आँखों में ठहर जाते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है।

बादल की बूँद बनकर कभी मन की धरा पर बरसते देखा है,
तो कभी नई उम्मीद बनकर अंतर का बोझ हल्का करते देखा है।

आँसुओं को मैंने बदलते देखा है,
कभी खुशी तो कभी ग़म में ढलते देखा है।
— नूतन झा
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Preeti

47 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile