विज्ञापन

नाज़िश है मिली गंगो-जमन से इसे अज़मत

Niyaz Ahamad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत इसे कहते हैं कि ये नाज़े-ज़मन है
        
                                                    
                            
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है
गुलहाए-मोहब्बत का ये इकलौता चमन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

गांधी ने इसे नेहरू ने ख़ूँ से है संवारा
अशफ़ाक़ की बिस्मिल की ये आँखों का है तारा
हाली के लिए रश्क-ए-जिनाँ वाकि़अतन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

भारत की यही सबसे अलग शान है प्यारे
मस्जिद भी हैं मंदिर भी हैं और हैं गुरुद्वारे
इक सम्त अज़ानें हैं तो इक सम्त भजन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

हम हिंद के बाशी हैं, अलग शान है अपनी
दुनिया में उखुव्वत से ही पहचान है अपनी
हर कोई यहाँ एक ही जाँ एक बदन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

इस मुल्क की अज़मत कभी घटने नहीं देंगे
हम अपना तिरंगा कभी झुकने नहीं देंगे
हर बच्चा यहाँ बाँधे हुए सर पे कफ़न है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

है शाम-ए-अवध सुबह् बनारस की सुहानी
वो ताजमहल जो है मोहब्बत की निशानी
और नीलम-ए-कश्मीर भी अनमोल रतन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

क़ुदरत के कई राज़ हैं जो इसमें निहाँ हैं
मौसम के बयक-वक़्त अलग रूप यहाँ हैं
गर्मी की तपिश तो कहीं ठंडी की ठरन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

नाज़िश है मिली गंगो-जमन से इसे अज़मत
कश्मीर इसी में है जो दुनिया की है जन्नत
पर्वत भी हिमालय का यहीं साया-फ़िगन है
ये मेरा वतन मेरा वतन मेरा वतन है

— नाज़िश बाराबंकवी
7 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile