बहुत याद आती है
वो छुक छुक की आवाज़
वो कागज़ की नाव
वो डाकिये की घंटी
वो 10 पैसे की बंटी
वो चिट्ठी का उल्लास
वो प्रेम की प्यास
वो कुओं का पानी
वो फलों की मिठास
अपनों का प्यार
ठंडी सी फुहार
ब्याह की रौनक
ढोलक की थाप
हर हफ्ते की तैयारी
डीडी नेशनल की बारी
सुबहा को रामायण
शाम को समाचार
रोटी के साथ आचार
सलाद में थी प्याज
वो चूर्ण की गोली
वो प्यार भरी बोली
वो छुट्टियों का बहाना
मामा के घर जाना
वो बैलगाड़ी की सवारी
शाही से भी न्यारी
नदी किनारे जाना
दोस्तो संग नहाना
सबसे प्यारी दादी नानी
उनसे प्यारी उनकी कहानी
दिवाली पे दिए
होली पर रंगों की बहार
वो गर्मी की धूप
वो पीपल की छांव
सब भूल गए गांव
सब भूल गए गांव
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें