विज्ञापन

चिंता मत कर

Nisha Devi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चिंता मत कर
        
                                                    
                            

चिंता से न कुछ पाएगा,
चिंता मत कर,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….

चिंता मौत का आशियाना है,
वहीं पर ठहर जाएगा,
कुछ कर,
एक दिन संवर जाएगा….

चिंता मौत का द्वार है,
बंद न कर पाएगा,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….

चिंता जीते जी मौत हैं,
मौत से पहले मत मर,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….


चिंता चिता की आग है,
जलकर खाक हो जाएगा,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….

जीवन है जीने के लिए,
चिंता में न गंवा देना,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….

जीना क्यों औरों के लिए
अपने लिए जरा जी ले,
कुछ कर,
एक दिन सब संवर जाएगा….

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamal jha

90 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10990 कविताएं

View Profile