दिल के दो हिस्से
दिल के बस, दो हिस्से हैं।
पर उसके
प्यार के अनेक किस्से हैं।
किसी ने उसे
जिन्दगी भर निभा लिया।
तो किसी ने उसे
बीच, राहों में छोड़ दिया।
किसी ने उसे भुला दिया।
तो किसी ने उसकी यादों
को ही सहारा बना लिया।
कोई तो आबाद हो गया।
तो, कोई बर्बाद हो गया।
किसी ने
उसको जिन्दगी बना ली।
तो किसी ने
मौत को ही गले लगा ली।