पेट भरने के खातिर
गर हम शहर की राह पकड़ते हैं
तो क्या गलत करते हैं?
आज मंजिल हासिल नही हमें
दूसरे का काम कर सिक्के इकट्ठा करते
तो क्या गलत करते हैं?
स्वाभिमान बचाकर आगे बढ़ते
और हम अपनों की खुशियां ढूंढ़तें हैं
तो क्या गलत करते हैं?
गांवों को बस्तियों से मिलाएं
सुविधाओं को पूर्ति कराएं
गर ये मांग आपसे करते हैं
तो क्या गलत करते हैं?
हम जनसमूह हैं पर सरकार आप हैं
हक के लिए आवाज उठाते हैं
तो क्या गलत करते हैं?
रोटी के टुकड़ों के खातिर
घर से बाहर जाते हैं
तो क्या गलत करते हैं?
नेहा यादव
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें