विज्ञापन

बिक सकती है सारी कायनात दौलत के आगे

neetu Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो जीवन को महका दे ऐसा इत्र कहां मिलेगा
        
                                                    
                            
साथ निभा दे यारी में ऐसा मित्र कहां मिलेगा

सुंदरता तो काफी देखी है तस्वीरों में मावी
उतर जाए जो ज़हन में ऐसा चित्र कहां मिलेगा

बिक सकती है सारी कायनात दौलत के आगे
जिसे खरीद ना पाया कोई ऐसा चरित्र कहां मिलेगा

तिलक लगाने वाले भक्त तो बहुत है महाकाल के
जो बात कर दे ईश्वर से ऐसा पवित्र कहां मिलेगा
-नीतू मावी
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all