विज्ञापन

मैं सहरा तो दरिया तू है

Neelam Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं सहरा तो दरिया तू है
        
                                                    
                            
मेरे भीतर बहता तू है।

धरती मन की जब-जब सूखी
बादल बनकर बरसा तू है ।

पतझड़ की आहट पाकर भी
फूलों जैसा खिलता तू है।

उर के वट पर बाॅंधा था जो
मन्नत का वो धागा तू है।

मन की ऊसर,बंजर धरती
भावांकुर सा पनपा तू है।

तुझमें मिलने की चाहत ज्यों
मैं आधा तो पूरा तू है।।

पूरी दुनिया सोयी जब तो ।
मेरे भीतर जागा तू है।।
-नीलम सिंह
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all