विज्ञापन

तुम मेरी ज़िंदगी में आना

Neelam Chourasia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम मेरी ज़िंदगी में आना,
        
                                                    
                            
तुम न करना मुझसे कोई बहाना।
मेरे पास आना,
मुझसे प्यार जताना,
तुम बनना मेरी जाने-जाना,
मैं हो जाऊँ तुम्हारा दीवाना।
सुनना मेरी बातें,
मैं समझूँ तुम्हारे अरमानों को,
तुम मुझसे दूर न रहना,
मैं रखूँ तुम्हें अपने पास।
कहूँ जो तुमसे,
वो मेरे लिए करना,
अब तुम बनो मेरी जाने-जाना,
अब यूँ न बनाना मुझे
ऐसा दीवाना—
कि दूरी तुमसे
मुझसे सही जाए ना।
जो आ जाओ मेरी ज़िंदगी में,
मेरी ज़िंदगी लगे एक फ़साना।
हर दिन में हो तुम्हारा होना,
हर रात में हो तुम्हारा अफ़साना।
तुम कुछ समझी,
मेरी जाने-जाना?
मैंने तुम्हें अभी देखा नहीं,
फिर भी जाने क्यों
दिल ने तुम्हें अपना माना।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all