विज्ञापन

नहीं किया हमने

NARSING PASWAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसा तो नहीं है कि किसी का कुछ नहीं लिया हमने!
        
                                                    
                            
मगर बहुतों को बहुत कुछ दिया हमने!
ऐसा भी नहीं है कि किसी ने कुछ नहीं किया मेरे लिए! मगर बहुतों के लिए बहुत कुछ किया  हमने!
अपने पराए की बात कभी मन में आया ही नहीं,
किसी गैरों से भी कभी दगा नहीं किया हमने!
बहुत संभव है कि गलतियां  हुई होंगी अनजाने में,
मगर जान बूझ कर किसी का बुरा नहीं किया हमने!जिसने जब भी मांगी थोड़ी सी भी रौशनी मुझसे,
उसके लिए अपना घर तक जला दिया हमने!
मैंने दुश्मनी भी निभाई तो निभाई बड़ी शराफ़त से,
वार नहीं किया हाथों से,बस नजरों से गिरा दिया हमने!
ये जानकर भी कि वो तुला हुआ है करने को बर्बाद मुझे,
हर समय हर पल जिसकी सलामती की दुआ किया हमने!
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12492 कविताएं

View Profile