विज्ञापन

बरसात के एक बूॅंद के लिए तरसती ज़िन्दगी

Nag Mani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चिन्ता की चिता में जलती ज़िन्दगी
        
                                                    
                            
चिंतन के लिए पल-क्षण ढूॅंढ़ती ज़िन्दगी।

नदी के प्रवाह का आनन्द लेने की कोशिश में ज़िन्दगी
किनारे पर बैठकर प्रवाह की तेजी से घबराती ज़िन्दगी।

मछुआरे को बीच समुन्दर में देख खुश होती ज़िन्दगी
समुन्दर के लहरों के दो-चार थपेड़े देख भागती ज़िन्दगी।

बरसात के एक बूॅंद के लिए तरसती ज़िन्दगी
गल जाने के डर से भागती ज़िन्दगी।

चिन्ता की चिता में जलती ज़िन्दगी
चिंतन के लिए पल-क्षण ढूॅंढ़ती ज़िन्दगी।
=नाग मणि
38 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

717 कविताएं

View Profile