विज्ञापन

है चाह हमें कुछ पाने की

MUSKAN KUMARI

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है चाह हमें कुछ पाने की,
        
                                                    
                            
है चाह कुछ नाम कमाने की।
जग में अच्छे काम करें,
जग का ऊँचा नाम करें।।

है चाह हमें अभिलाषा की,
है चाह हमें नई भाषा की।
जग में नया हम काम करें,
जग का ऊँचा नाम करें।।

है चाह हमें कुछ करने की,
है चाह हमें आगे बढ़ने की।
इस जग की हम पहचान बनें,
भारत की हम शान बनें।।

है चाह हमें उन बागों की,
है चाह उस रेशम धागों की।
इस जग की हम पहचान बनें,
भारत की हम शान बनें।।
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile