विज्ञापन

ऐसे में गर तुम आ जाते

mon bhattacharya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसे में गर तुम आ जाते
        
                                                    
                            

पुष्पांजलि दे नमन करें हम
नयन सिक्त कर ये कहें हम
धरा भरा पर खाली है मन
ऐसे में गर तुम आ जाते

अहमदाबाद प्लेन हादसा
एक आतंकी साजिश
माँ भारती की बड़ी व्यथा
ऐसे में गर तुम आ जाते

बारामती प्लेन हादसा में
गुजर गये पूर्व मुख्यमंत्री एक
क्षति हुई महाराष्ट्र की
ऐसे में गर तुम आ जाते


कई कई टर्नल युक्त सड़कें
बनी पर्वत की ऊंचाइयों पर
मेट्रो का भी विस्तार हुआ
ऐसे में गर तुम आ जाते


राम मंदिर का भव्य ध्वजा रोहण जहाँ
चंद लोलुप पापियों द्वारा चढ़ावा चोरी हुआ
मथुरा में भी मंदिर साक्ष्य अति हो ली
ऐसे में गर तुम आ जाते

यू. एस. ए. संग ईरान का युद्ध था जारी
मध्य एशिया में कोहराम,जनता की हुई क्षति भारी
तेल पेट्रोल की कीमत छूने आसमान मचली
ऐसे में गर तुम आ जाते

कई एयरपोर्ट का निर्माण हुआ
कई कई बंदे भारत ट्रेनें दौड़ पड़ी
हाइड्रोजन ट्रेन की हुई शुरुआत
ऐसे में गर तुम आ जाते

बंगाल अराजकता का अंत हुआ
भगवा काल प्रारंभ हुआ
जन तरसे,कई घरों में बंडलों में दीमक बरसे
ऐसे में गर तुम आ जाते

पेपर लीक से कुशल छात्र परेशान
अपराधी को हुई सजा,नेताजी का जबरन इस्तीफा
कर अपमान,विरोधियों ने बच्चों को भड़काया
ऐसे में गर तुम आ जाते

बंगाल में जनहित में कई नियम बने-मिटे
आयुष्मान का हुआ प्रसार,
स्कूलों की आहार व्यवस्था,इस्कॉन के हवाले की
ऐसे में गर तुम आ जाते

फुटबॉल विश्वकप ले गया स्पेन
कॉमनवेल्थ में भारत का खूब प्रदर्शन
कई स्वर्ण,रजत व कांस्य दिलाया
ऐसे में गर तुम आ जाते

हर साल सा बाढ़ का भयावह रूप
विश्व भर में भूस्खलन व भूकंप का कोप
कोलंबिया की तबाही ने ली सैकड़ों की जान
ऐसे में गर तुम आ जाते

भारत की नई सब उपलब्धि फिर भी
जनता में मानसिकता है रोज़ रोज़ घटती
चंदा से टकराया तारा,घर घर तिरंगा लहराया
ऐसे में गर तुम आ जाते
 
18 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sunil kumar

181 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

594 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

161 कविताएं

View Profile