विज्ञापन

रक्षाबंधन

MOHD TASVIRUL ISLAM

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रक्षाबंधन खुशियों का प्यार का त्योहार है
        
                                                    
                            
भाई बहन के आपसी प्रेम का त्योहार है
इस मनभावन बेला का सबको इंतजार है
राखी बहन की रक्षा का सुन्दर सा विचार है

युगों युगों से चलता आया प्यारा सा त्योहार है
घर में खुशियाँ लाने वाला सुन्दर संस्कार है
प्रेम का आभास कराता और बढ़ाता ज़िम्मेदारी
राखी खुशियाँ बांटने का पूरा एक संसार है

भाई मन में क्या चलता है बहन से अच्छा जाने कौन
मन को पढ़ने वाली बहना कर देती भाई को मौन
माँ बापू के बीच में बहना प्यारी कड़ी निभाती है
नटखट बहन के प्यार के बिना रहता हूँ पूरा बेचैन

बहन के खुशियों के लिये मैं नतमस्तक हूँ ऐ भगवन
प्यार से सारी धरा सींच कर खुशियों का कर दो अर्पन
भाई बहन का साथ सदा हो सुख दुख की हर घडियों में
खुशियों से अभिसिंचित कर दो द्वार खड़ा हूँ ऐ भगवन


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile