प्यारी बीवी देवी सी
रखती खूब ख्याल
मेकअप पर स्टाइल पर
खर्च करे मेरा माल
फैशन की दीवानी बीवी
इंटरनेट पर मिलती है
किस सीरीयल में हिरोइन
कौन से ड्रेस मे जंचती है
फैशन सेंस गजब का है
सब मैचिंग होना चाहिये
पार्टी मे चाँद लगे वो
चेहरे पर लाली चाहिए
सब महिला से सुन्दर हो तुम
देवी हो तुम दूर्गा हो
मेरे कष्ट निवारणहर्ता
मेरे पैसों की लाकर तुम
अंग अंग से निखरे यौवन
सुंदरता की प्रतिमा हो
प्रेम गगन की रहने वाली
बच्चों की मेरे अम्मा हो
बीवी देवी बीवी लक्ष्मी
बीवी ध्यान की महिमा है
खाने को खाती नहीं कुछ
पर जेब खर्च की गहना है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।