ना कर कल की परवाह
मेहनत कर दिल लगाकर
जीवन का अच्छा पल
तेरे पास दौड़ कर आयेगा
बन्दे मेहनत करता जा
रब सब कुछ तेरा रहा
सच्चे कर्म का सच्चा फल
देकर ही रब जायेगा
कोई काम नहीं छोटा होता
बस इरादों की खामी है
मन को पक्का कर लो अगर
तो जग को जीत जायेगा
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।