अद्भूत सा एहसास तिरंगा
मन का है विश्वास तिरंगा
युगों युगों से भारत माँ के
माथे का सरताज तिरंगा
जन गण मन को जाग्रत करता
जन जन का है शान तिरंगा
विश्व पटल पर देश का मेरे
मान और अभिमान तिरंगा
अब है सबके हाथ तिरंगा
दिल का मेरे जज्बात तिरंगा
हर घर पर लहराता देखो
सबको दिलों की जान तिरंगा
पराधीन से आजादी तक
सच्ची राह दिखायी है
मातृभूमि का अलख ज़गा के
आजादी दिलवायी है
आजादी दिलवायी है
जन जन का विश्वास तिरंगा
देश का सरताज तिरंगा
वीर देश भारतवासी के
दिल मे रखे स्थान तिरंगा
आजादी का अमृत है रंग
केसरिया उज्जवल हरा
मन को जो आनन्दित कर दे
तिरंगा तिरंगा
स्वर्ग से प्यारी मातृभूमि है
आजादी शीतल हवा
देश प्रेम की तस्वीर को देख
मन ऊर्जा भर दे तिरंगा।