अद्भूत सा एहसास तिरंगा
मन का है विश्वास तिरंगा
युगों युगों से भारत माँ के
माथे का है शान तिरंगा
जन मन मन को जाग्रत करता
जन जन का सम्मान तिरंगा
विश्व पटल पर देश का मेरे
मान और अभिमान तिरंगा
अब है सबके हाथ तिरंगा
दिल का मेरे जज्बात तिरंगा
हर घर पर लहराता देखो
सबको दिलों की जान तिरंगा
पराधीन से आजादी तक
सच्ची राह दिखायी इसने
मातृभूमि का अलख ज़गा के
आजादी दिलवायी इसने
जन जन का विश्वास तिरंगा
देश का अभिमान तिरंगा
केसरीया भारतवासी के
दिल मे रखे स्थान तिरंगा