खोटा सिक्का भी चमकेगा
बस मेहनत से वह लगा रहे
अपनी बारी आने पर
काम मे अपने डटा रहे
लगन लगा कर काम करो
जीवन का सम्मान करो
मेहनत को तत्परता से
करके वीर महान बनो
हर इंसान की मेहनत को
ईश्वर देखा करते हैं
उसकी मेहनत का पूरा फल
सही वक़्त पर देते हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।