जब आऊँ मैं ऑफिस से घर
पानी का एक ग्लास पिला दो
कुछ हलका खाने को देकर
एक अच्छी सी चाय पिला दो
चाय बनाते ही उस टाइम
उसमे थोड़ा प्यार मिला दो
पत्ती चीनी अदरख डाल
प्यार का प्याला मुझे पिला दो
रात डिनर करने के बाद
थोड़ा सैर पर जायेंगे
वापस घुम के आने पर
प्यार से मेरे पैर दबा दो
सर मे चम्पी तेल लगा कर
ऑफिस के हर रोग भगा दो
अच्छी प्यारी नींद आ आये
परियों का कोई राग सुना दो
सुबह सुबह जब नींद से खुले तो
बच्चों की मुस्कान दिखा दो
कोमल दिल की मलिका सुन लो
प्यार मेरी पहचान बना दो