सबसे प्यारा सबसे अव्वल
मीठी सिवई का त्योहार
दिल से दिल को हर दम जोड़े
ईद मुबारक का त्योहार
सबको गले लगाये यह
खुशियां बहुत बढाये यह
दिल के गुर्बत को धो डाले
सबको साथ मिलाये यह
सबके दिल मे प्यार जगाये
सब तबको को प्यार सिखाये
बैर सिखाये कभी ना किसी को
खुशियों का सौगात दिलाये
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।