बीवी एक बर्बादी है
खत्म करे आजादी है
बात बात पर लड़कर मुझसे
माफी भी मंगवाती है
मेकअप का वह लिस्ट बना कर
फरमाइस फरमाती है
जेब को खाली कर के मेरे
आँखें मुझे दिखाती है
जब देखो स्टाइल में
स्टाइल में ही रहती है
मोबाइल से कान लगा
मोबाइल में ही रहती है
खाने पर ही ध्यान रखे वो
खाना सब खा जाती है
भूखा मुझको रख कर दिन भर
काम बहुत करवाती है
जब देखो बाहर है जाना
खाना बाहर से है लाना
काम में उसका जी नहीं लगता
बात बात पर करें बहाना
मेरी हर हाँ में ही ना है
बात ना माने मेरी वो
मेरी बातें जानबूझ कर
सुन अनसुन कर देती है
कहते कहते हार गया मैं
समझ नहीं वह पाती है
सच सच मैं तो बोलूँगा
बीवी एक बर्बादी है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।