बच्चा हूँ मैं बच्चा हूँ
नटखट हूँ पर सच्चा हूँ
माँ हैं मेरी रचनाकर्ता
पिता की आँख का तारा हूँ
मन में मेरे क्रोध नहीं है
अपराधों का बोध नहीं है
जो भी बोलूँ सच ही बोलूँ
मन का पूरा सच्चा हूँ
बच्चा हूँ मैं बच्चा हूँ
नटखट हूँ पर सच्चा हूँ
लोग कहें भगवान की मूरत
मन को मोहे मेरी शरारत
प्यार से मुझको सभी पुकारें
बोले नन्हा बच्चा हूँ
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।