क ख ग घ ई एफ जी एच आओ करें पढ़ाई
ज्ञान बांट कर सबमे अपना हम दें खूब बधाई
नाम करें रोशन मम्मी का अच्छे मार्क्स लाकर
बन आँख का तारा पापा का जग मे करूँ नाम कमाई
क से ज्ञान कमाना है खूब बढ़ाते जाना है
ख से खर्चा करना है देश का मान बढ़ाना है
ग से गाना देश का गुनगुनाते गाना है
घ से कभी ना अपने ऊपर घमंड को लाना है
ई से इकोनोमिकल रहना है प्यारे शब्द कहना है
एफ से फ्यूचर पर ध्यान केन्द्रित रखना है
जी से मन की ग्रेवटी का विस्तार करते जाना है
एच से ह्यूमनिजम का संचार सबमे करना है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।