विज्ञापन

मजदूरों को समर्पित

Mohd Alam

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंदर ही अंदर वो लोग कितना रोते होंगे
        
                                                    
                            
गमों को खाकर अश्क़ पीकर कैसे सोते होंगे

उनकी आँखों में ना कोई सपना है, ना ही चाहत अब कुछ पाने की
जिनका सब कुछ लुट चुका हो, उनको क्या डर है मौत आने की

काश हमारा तनिक इनका भी ख्याल करने का जी करता
तो शायद इनका दुनियाँ में कुछ दिन और रहने का जी करता

मगर हमको तो मतलब है खुद की जेब भरने से
हमें क्या फर्क पड़ता औरों के ख़ुदकुशी करने से

इस दौर के लोगों में ये कैसी भ्रष्टता भर चुकी है
इंसान तो बहुत जिन्दा है मगर इंसानियत मर चुकी है

ये सारे रंगीन सुबह व हर हसीं शाम के दिन
एक दिन गुजर जायेंगे ऐसे व आराम के दिन

आज बहार तो ये मत भूलो की कभी पतझड़ भी आता है
औरों की हालात पर हंसने वालों तब वक्त बहुत रुलाता है

कोई भी महल कोई ईमारत हमेशा काम नहीं आयेंगे
एक दिन मौत के फरिश्ते तुझको भी लेकर जायेंगे

मैं तो बस इतना कहूंगा हो सके तो इंसान बनों
किसी के लाठी का सहारा तो किसी के होंठों की मुस्कान बनों

~ MAKHAN


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7364 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13069 कविताएं

View Profile