बहन से ममता, तो भाई जिम्मेदारी निभाता है
संभालती हैं बहना, तो भाई दुनिया से लड़ जाता है
बहन भाई का प्यार सबको समझ थोड़ी आता है।
लड़ते झगड़ते रहते हैं छोटी सी बातों पर
पर एक दूसरे के लिए दुनिया से भी लड़ जाते हैं
हां बहन भाई का प्यार सबको समझ थोड़ी आता है।
बहन भाई का बिना मतलब का रिश्ता होता है
ईश्वर ने जो उन्हे खुश होकर बख्शा होता है
हां ईश्वर का ये आशीर्वाद सबको थोड़ी मिल पाता है।
सुनो भैया, ये रिश्ते की डोरी टूटने ना पाए
आखिरी सांस तक ये रिश्ता निभता जाए
हां ये बात समझ पाओगे ना भैया।
-मेघा रघुवंशी