"We are Gen Z" कहने वालों
पलटकर एक बार इतिहास पढ़ो
गुलामी पढ़ो... आज़ादी पढ़ो..
देश का रक्त बलिदान पढ़ो...
तुम्हारी इस पहचान के पीछे
किसी ने सर्वस्व लुटाया था
फाँसी के फंदे चूमे थे...
अपना लहू बहाया था...
तुम नई सदी में जन्मे हो..
मात्र एक परिचय मिला है..
अभी तो तुमने चलना सीखा है
भला देश को अब तक क्या दिया है?
वो तुम्हारी ख़ातिर रातें जगते हैं
तुम सुकून की नींदें सोते हो...
उनसे किस अधिकार से कहते,तुम
'सेना' तुम हमारे टैक्स पर पलते हो?
अमर शहीदों के बलिदानों से मिली
तुम विरासत में पाई सांसे हो
तुम कोई पदक, खिताब नहीं..
मात्र नई सदी का एक परिचय हो
परिचय को पहचान बनाना हो
तो तिरंगे के मान को बढ़ाना होगा
देश तुम पर बलिहारी हो....
Gen Z ख़ुद को ऐसा बनाना होगा!!