ये शहर बड़ा मशहूर है
देखो भरी से सड़क और हर तरफ़ शोर है
बिना रुके बदहवास चलते लोग पता नहीं क्यों मंज़िलों से दूर हैं
इसे देखो ये गाँव जो शहर से मीलों दूर है
ठंडी धूप बूढ़ा पेड़ टूटी मुंडेर और सुकून भरपूर है
हैरत तो तब है जब शहर कह दे गाँव बेहतरी से दूर है