विज्ञापन

सुनो सत्ता

mayank vajpeyee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुनो सत्ता क्या तुमने कभी सब्र टूटते नहीं देखा है
        
                                                    
                            
समंदर को मत चिढ़ाओ पत्थर फेंक फेंक क्या तुमने कभी सैलाब आते नहीं देखा है
जल रहा है सब कुछ यहाँ आँच को ना इतना बढ़ाओ क्या तुमने उबलता उफान नहीं देखा है
बस खिंच गया है तार बहुत अब छोड़ दो .. क्या मुमकिन है तुमने कभी सब्र टूटते नहीं देखा है
बहुत दबा लिया आम से लोगों को अब रुक भी जाओ..
क्या दबे से बीज को कभी मिट्टी से लड़ते नहीं देखा है
नहीं देखा तो जान जाओ सहनशीलता एक रेखा है
इस पार तुम और तुम्हारी सत्ता है और उस पर खौलता जन सैलाब रहता है
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile