विज्ञापन

शहर से कहा मैंने

mayank vajpeyee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये शहर रोज़ मुझे घर ख़रीदने को कहता है
        
                                                    
                            
उस ऊँचे से मकान में चाँद भी हाथों के पास ही लगता है
बाज़ारों की रौनक ऐसी मानो वहाँ सूरज चाँद भी बिकता है
जितने पैसे हो जेब में तुम्हारी उतना ज़्यादा तुम्हारा आसमान चमकता है
आ जाने कों कहता है गाँव से जहाँ मेरा बूढ़ा पुराना घर रहता है
मैंने कहा उससे
चल बंद आँखों से देख बता तेरा मन क्या कहता है
बिना देखे मूँद आँखें सुन मेरा गाँव क्या कहता है
सिक्कों की आवाज़ें शोर गाड़ियों का भागती उम्मीदें और सुबकता सुकून ऐसे जगह को तू घर कहता है
आ तुझे घर सुनाऊँ कानों से सुकून दिखाऊँ
टूटी छत आँगन का पेड़ वो घर छोटा सा और पेड़ से बिखरे बेर
ठंडी हवा जिसे जाने की जल्दी नहीं और सहलाती धूप जो जलाती नहीं , कभी कभी चाँद भी लालटेन से लड़ता है
सुन बंद आँखों से यहाँ हँसी का आना जान रोज़ होता है
बाज़ार हैं सस्ते से बस ज़रूरत भर सामान रेढ़ी पर मिलता है
छोड़ कर आ जा तू भी मुझे तो तू वहाँ परेशान सा ही लगता है
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile