मैं जल्द उन्हे दिखलाऊँगा
और खुदको मैं पिघलाऊँगा
सोने की तरह आकार लेकर
जल्दी वापस आऊँगा
मैं जल्दी वापस आऊंगा
मैं सबको आज बतादूँ यह
एक बात उन्हें समझादू यह
यह काली - काली चट्टानों मे
मंसूबों के जंजालो में
अपनी चमक दिखाऊंगा
मैं जल्दी वापस आऊंगा
कहते हैं तकदीर से होता
सबकुछ इन लकीर से होता
खूब मेहनत कर खुद ही खुद
लकीर मेट दिखलाऊँगा
मैं जल्दी वापस आऊँगा
एक नयी सीख सिखलाऊँगा