विज्ञापन

रेखाचित्र

Manoj Sinha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या हो जीवन का आरेख
        
                                                    
                            
जीवन तो है,एक रेखाचित्र संदेश
निहित है, जिनमें जीवन के सारे निहितार्थ
भरे हैं जो सूरधनू के सतरंगी रंगों से
भला कैसे विमुख हो सकेगें
जीवन की समग्र पहेली से
जीवन रेखा के रेखाचित्र
कालनूक्रम में हैं सजे हुए
कहते सत्यांश को स्वयं ही
जो जीवन में घटित हुए हैं
रेखाचित्र तो ही है,अपना
इस जीवन का भावचित्र
जो है, जीवन के दर्पण सा
जिसमें अवलोकित होता है
जीवन का आदि से अंत
जीवन है यह अनमोल अनूठा
नहीं खोना जीवन का एक भी कोना
पा जाना ही हो उद्देश्य जीवन का
जीवन के समस्त रेखाचित्र संदेशों का
जीवन के समस्त रेखाचित्र संदेशों का।।
- मनोज सिन्हा
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile