विज्ञापन

तेरी वेवफाई ने मुझे..

Manoj Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी बेवफ़ाई ने मुझे आईना बना दिया,
        
                                                    
                            
हर टूटते हुए ख़्वाब का फ़साना बना दिया।।

जिस राह पर वफ़ाओं के दीपक जलाए थे,
तूने उसी सफ़र को वीराना बना दिया ।।

हमने तो उम्र भर तेरा एहतराम ही किया,
तूने हमें ही अपने लिए बेगाना बना दिया।।

तू हँस रहा है आज नई महफ़िलों के बीच,
हमने ग़मों को अपना ठिकाना बना दिया।।

शिकवा नहीं है तुझसे , यही इश्क़ का उसूल,
पत्थर मिले तो दिल ने ख़ज़ाना बना दिया।।

अब भी दुआ है तेरे सभी ख़्वाब सच रहें,
रंजिश को भी वफ़ा का तराना बना दिया।।

कवि 'एमके. सिंह' इतना ही हासिल है इश्क़ से,
जिस दर्द ने रुलाया, वही शायर बना दिया।।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all