विज्ञापन

माँ और खाना

Manoj Saini

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ
        
                                                    
                            
जब मैं स्कूल से खाने से भरा डिब्बा लेकर लौटा
तो तुमने मुझ पर गुस्सा किया
और मेने बड़ी आसानी से कह दिया "मुझे खाना अच्छा नहीं लगा "
तुम थोड़ा मायूस हुई,
शायद तुमने मन ही मन खुद को कोसा भी होगा कि क्यों तुम मेरी पसंद का खाना नहीं बना सकीं

ऐसा नही है कि मेने कभी खाने की तारीफ नहीं की
बहुत दफा में खाली डिब्बा लेकर घर लोटा और मेने कहा
"माँ आज खाना बहुत अच्छा था "
पर तब भी तुमने खुद को शाबासी नहीं दी बल्कि मेरा माथा चूमा और मुझे प्यार किया

मैं अक्सर सोचा करता हूँ घंटों रसोई में मेहनत करने के बाद भी अगर हम तुम्हें कहते खाने में नमक कम है-ज्यादा है तीखा है-नहीं है तो क्यूँ तुम हमसे कुछ नहीं कहती
शायद इसलिए कि तुम औरत हो
और औरतें सिर्फ प्यार करना जानती हैं
और तुम औरत तब बनी होगी ना जब पहली बार मेने तुम्हे माँ कहा?

आज में घर से दूर हूँ हर रोज तुमसे मिलने वाले प्यार से दूर
यहाँ खाना भी अच्छा नहीं होता
अभी कुछ दिनों के लिये जब मैं घर आया था,
तब मैं चाहता था
तुम्हें कस के गले लगाना और कहना
"माँ क्या तुम्हें पता है तुम दुनिया का सबसे अच्छा खाना बनती हो "
लेकिन मैं नहीं कह पाया ना जाने क्यों
कह देना चाहिए था
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8652 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile