कुछ यहाँ है नए धनवान,
कुछ बने हैं नव-विद्वान।
पुश्तैनी अमीर, रहते हैं नर्म,
अकड़ दिखाती है, नई दौलत का गुमान।
सच्चा ज्ञानी मौन रहे, गहरा रखे ख़याल,
शोर ये कहता है, अधूरा है अभी संज्ञान।
कुछ कहें कि हम ही सही, बाक़ी सब ग़लत,
ढूँढते हैं बस वाहवाही, चाहे सच्ची हो या फ़र्ज़ी लत।
आसान नहीं है पाना पूरा ज्ञान,
प्रमाण परखता है खोज व विज्ञान।
सतह पे तैरने वाले क्या समझें,
तपकर ही बनता है कोई इंसान।
सड़क किनारे पढ़कर बने हैं जो महान,
'फ़क़ीर' कहे, सुनो कभी उनका भी व्याख्यान।
— मनोज भटकर