न हम जलते
न हम कटते
न हम गलते
न हम सूखते।
न टाले टलते
स्वछंद विचरते
खिलखिला खिलते
दिन दिन निखरते।
सच सच बताएं
आदमी हैं हम
कहीं आत्माएं तो नहीं बन गए।