डाल डाल पे चिड़ियाँ
रहती हैं जानो गुड़ियाँ
इसे ना समझो तुम सिर्फ पेड़ या पौधा
ये हैं हमारे जीवन की लड़ीयाँ
डाल डाल पे चिड़ियाँ
राहती है जानो गुड़ियाँ
इससे आता हमारा वायु
इससे आता हमारा भोजन
इसका जीवन हमारा जीवन
इसके बिना है हम आधा-अधूरा
इससे जुड़ी है हमारे साँसों की लड़ीयाँ
डाल डाल पे चिड़ियाँ
रहती हैं जानो गुड़ियाँ
इधर देखो या उधर
दाये देखो या बाये
तम्हें दुखेगा विनास का मंजर
ना कोई पेड़ या पौधा ना कोई छाया
सिर्फ है धुए का गुब्बार
हे इन्सान समझ जाओ
बनो ना तुम इनता नादान
डाल डाल पे चिड़ियाँ
राहती हैं जानो गुड़ियाँ
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे।