विज्ञापन

हे शिक्षक

Manju Saklani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हे शिक्षक
        
                                                    
                            

जब भी शिक्षा के मूल्यों को आँका जायेगा
तब शिक्षक तुम्हें भी याद किया जायेगा।
तुमने बच्चों को पढ़ा उनके भविष्य चुना,
तुमने चाॅक, डस्टर, बोर्ड, किताबों को,
अपना अस्त्र, अपना माध्यम बनाया ।
तुमने चारदीवारी, साज-श्रृंगार को ठुकराकर,
तुमने बच्चों के भविष्य को चुना, उसे सँवारा।
उनमें ज्ञान की लौ जला कर तुमने,
देश को अनेक बहुमूल्य रत्न प्रदान किए।
तुम वही हो जिसने आजाद को, कलाम को बनाया
तुम वही हो जिसने न जाने कितने हीरों को तराशा।
तुमने अपने बारे में कभी नहीं सोचा,
न किसी और ने तुम्हारे बारे में नही सोचा,
लेकिन जब भी बुनियाद को, ज्ञान को आँका जायेगा।
हे शिक्षक तब तुम्हें भी याद किया जायेगा।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile