विज्ञापन

वास्ते राखी के हम अपनी कलाई देंगे।

MANISH WRITER

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लोग जब भी तेरे विपरीत दिखाई देंगे;
        
                                                    
                            
तेरी जानिब से हम ऐ दोस्त सफ़ाई देंगे।

आपको खलने नहीं देंगे कमी भाई की;
वास्ते राखी के हम अपनी कलाई देंगे।

इक नज़र में तू हमें देख नहीं पायेगा;
ध्यान देने पे तुझे हम ही दिखाई देंगे।

बोलकर झूठ वो तोड़ेंगे भरोसा पहले;
और फिर बाद में रो-रो के सफ़ाई देंगे।

तुमने भी दी है बड़ी सीख हमें जीवन में;
हम भी गुरु पूर्णिमा की तुमको बधाई देंगे।

तूने ठुकराया तो देखेंगे नहीं मुड़कर भी;
मत समझ लेना कि हम तेरी दुहाई देंगे।

ग़म खड़े हैं कई चौखट पे हमारी 'मोहक';
सो तुझे ऐ ख़ुशी! हम आज विदाई देंगे।
-मनीष 'मोहक' 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile