विज्ञापन

सत्य की सौगात

Manish Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपनों का ना साथ मिला,
        
                                                    
                            
प्रेम में भी आघात मिला,

औरों के दिन होते होंगे,
मुझे रात का साथ मिला।

एकाकी जीवन के पथ पर,
एक अनजाना सा हाथ मिला,

जीवन दर्शन समझ में आया
सत्य मुझे साक्षात मिला।

मुझको अपने अंतर्मन में,
एक शिशु नवजात मिला,
एकाकी है सबको जाना,
ब्रह्म ज्ञान सौगात मिला।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile