जहां चाह वहां राह,
हर मर्ज की दवा है,
ज्ञानियों की सलाह,
गर सोच में हो खोट,
फिर हो जाओगे तबाह,
दिल ना कभी दुखाना,
सबसे बुरी है आह,
चादर से लंबी पैर,
मुश्किल है फिर निर्वाह,
जिसे फिक्र हो सभी की,
वही सच्चे बादशाह।