गुरु विद्या गुरु बुद्धि गुरु सदा ज्ञान का रूप
गुरु ही अटूट विस्वास गुरु क्षमा का स्वरूप।
गुरु तेज़ गुरु बल गुरु सदा अपनी पहचान
गुरु आदि गुरु अनंत गुरु सदा ही अभिराम ।
गुरु ज्ञान का प्रकाश है गुरु अटूट विस्वास
गुरु अतुल्य गुरु असीम गुरु स्वयं आकाश।
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु शिव का ही स्वरूप
गुरु माता गुरु पिता गुरु ही सदा बंधु अनुरूप।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।